कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों ने 5 से 7 किलोग्राम वजनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। यह घटना 21 फरवरी को हुई, जब बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में गश्त कर रही थी। कोइलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुंज के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में जवानों को यह IED मिला, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए IED को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया। 15 से अधिक आईईडी किए जा चुके हैं डिफ्यूज कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पिछले दो महीनों में, इस इलाके से 15 से अधिक IED बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं। सरेंडर नक्सलियों की सूचना पर कार्रवाई सुरक्षाबल आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर जंगलों में प्लांट किए गए IED का पता लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.