हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता के ताऊ की धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। गंडासी से वार कर यह हत्या की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस परिवार के लोगों से मामले की जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाभ सिंह निवासी जोगनाखेड़ा के रूप में हुई है। भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा के ताऊ थे। पड़ोसियों से हुई कहासुनी, विवाद बढ़ने पर हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को किसी बात को लेकर लाभ सिंह की पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीछे से लाभ सिंह के सिर पर गंडासी से जोरदार वार कर दिया। इससे लाभ सिंह के सिर से खून की धारा बहने लगी। वे लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गए। एक के बाद एक कई वार किए, मौके पर ही दम तोड़ा
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने जमीन पर गिरने के बाद भी लाभ सिंह पर गंडासी से कई वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमले के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ लाभ सिंह को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.