गले पर निशान, कान-नाक से बह रहा था खून
मौके पर पहुंचे एसआई त्रिलोक दान ने बताया कि मृतका के गले पर लाल और नीले रंग के स्पष्ट निशान थे। कान और नाक से खून बह रहा था। शव के पास खून से सनी एक रस्सी भी पड़ी मिली। इसके अलावा महिला की ज्वेलरी भी गायब थी। पुलिस को देखते ही आरोपी ओमप्रकाश ने बिना किसी हिचक के कहा, ‘मैंने ही मारा है।’
यह भी पढ़ें- राजस्थान के नाम दर्ज नया रिकॉर्ड: सूबे में मिली पहली दुर्लभ नीली तितली, किन-किन नामों से जानी जाती है; जानें
नशे की लत में मां की ली जान
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है। पुलिस का मानना है कि नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने पहले मां की हत्या की और फिर उसके जेवर उतारकर छिपा दिए। पुलिस ने बाद में ज्वेलरी बरामद कर ली है।
परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने से किया इनकार
एसआई त्रिलोक दान ने बताया कि घटना के समय घर में केवल आरोपी और उसकी मां ही मौजूद थे। शुरुआत में परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पत्नी की भी कर चुका है गला घोंटने की कोशिश
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ओमप्रकाश ने अपनी पत्नी का भी गला दबाने की कोशिश की थी। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रही थी और किसी तरह उसकी जान बच पाई थी। आरोपी के दो बेटे हैं, जितेंद्र और सुरेंद्र।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.