Jind News: हरियाणा के फतेहाबादा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला की 11वीं बार डिलीवरी हुई. महिला की पहले 10 बेटियां हैं. जब पिता से बेटियों के नाम पूछे तो वो कुछ नाम भूल गया. हालांकि, परिवार ने इस खुशी में जहां सारे अस्पताल में लड्डू बांटे औऱ गुब्बारों में सजाया. जींद के निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी हुई और जच्चा बच्चा अब स्वस्थ है.
दरअसल, यहां पर एक महिला ने 11वीं बार डिलीवरी हुई. महिला ने बेटे को जन्म दिया. यह डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हुई. हालांकि, महिला के शरीब में पांच ग्राम खून था और डिलीवरी करवाने काफी रिस्क था. महिला के पति संजय ने बताया कि 19 साल पहले उनकी शादी हुई थी. अब उनकी सबसे बड़ी बेटी 12वीं में पढ़ती हैं. जब एक महिला पत्रकार ने अस्पताल में पिता से 10 बेटियों के नाम पूछे तो वह बीच में बेटियों के नाम भी भूल गए. उन्होंने बताया कि सबसे छोटी बेटी अभी एक साल की है. हालांकि, पिता ने कहा कि बेटे की खुशी में वह बेटियों का नाम भी भूल रहे हैं.
पिता ने कहा कि 10 बेटियों को वो पाल रहे हैं और उन्होंने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया. उन्होंने कहा कि खुशी से उनकी आंखू में आंसू आ गए. पिता ने बताया कि जब पत्नी को डिलीवरी के लिए ले गए थे तो उनका दिल काफी तेज धड़क रहा था. उन्होंने बताया कि वह भूना से आए हैं.जींद के उचाना के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि नार्मल डिलीवरी हुई है. खून की कमी थी.
बहनों ने कहा था कि भइया लेकर आना
पिता ने बताया कि उनके बेटियों ने उनसे कहा था कि उनके लिए भइया लेकर आना. पड़ोसियों ने भी कहा था कि वह दो डीजे लगाएंगे. पिता ने कहा कि वह इतने भावुक हो गए हैं कि अपनी बेटियों का नाम भी भूल रहे हैं. 11वीं डिलीवरी में बेटे को जन्म देने वाली महिला ने कहती हैं कि बेटे की चाहत पूरी हो गई है. डिलीवरी से पहले काफी घबराहट हो रही थी. इतने ज्यादा बच्चों को लेकर घरवालों ने कुछ नहीं कहा और अब मालिक की मर्जी है. और बेटियों को पाल रही हैं. गौरतलब है कि परिवार ने पूरे अस्पताल को गुब्बारों को सजाया और खुशी जाहिर की.
99 महीने गर्भवती रही महिला
अहम बात है कि 19 साल की शादी में महिला सुनीता ने करीब 7 साल 5 महीने गर्भवस्था में ही गुजारे. महिला की सबसे बड़ी बेटी सरीन 17 साल की है और 12वीं पढ़ती है. गौरतलब है कि संजय दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. संजय के चाचा की भी पांच बेटियां हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.