नंबर खरीद के बारे में बताते संदीप
कैथल के एक दम्पति ने हरियाणा का बहुचर्चित VIP नंबर HR 88 B 8888 खरीद लिया। यह नंबर सनसिटी के रहने वाले संदीप ने अपनी पत्नी सुषमा के नाम से खरीद लिया। इसके लिए संदीप ने 37 लाख 51 हजार रुपए खर्च किए। संदीप का कहना है कि 8 नंबर उसका लक्की नंबर है, इसी क
पत्नी के नाम खरीदा
बातचीत में संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले VIP नंबर HR 88 B 8888 1 करोड़ 17 लाख रुपए में हिसार के व्यवसायी ने खरीदा था, लेकिन वे पूरी रकम चुकाने में विफल रहे। इसके चलते इस नंबर प्लेट की दोबारा नीलामी की गई। दोबारा हुई बोली में कैथल की सनसिटी की रहने वाली सुषमा ने इस VIP नंबर को खरीद लिया। सुषमा उनकी पत्नी हैं।
अपनी पहले ली हुई HR87S8888 नंबर की गाड़ी दिखाता संदीप
बता दें कि संदीप चहल के लिए 8 नंबर लक्की है और संदीप चहल के पास लगभग 1 दर्जन कार हैं, जिन सब पर VIP नंबर हैं। अधिकतर में 8 ज्यादा से ज्यादा संख्या में है। इसी को देखते हुए HR 88 B 8888 नंबर को खरीदा है। संदीप चहल ने बताया कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर और होल सेल मोबाइल का काम भी करते हैं।
बाहर होने के कारण पहले खरीद नहीं सके
जब शुरू में नंबर की बोली हुई तो वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। बाद में उन्हें दोस्तों के माध्यम से इस नंबर के बारे में पता चला। उन्होंने तुंरत इसे खरीद लिया। संदीप ने बताया कि उनका शुरू से ही 8 नंबर से काफी लगाव रहा है। वे भागवान शिव और हनुमान की भक्ति करते हैं। उनकी कुंभ राशि के लिए भी यह नंबर सटीक है। इसके चलते उसने यह नंबर खरीदा है।
बाइक पर भी लगा सकते हैं
संदीप ने बताया कि उनके पास अभी अल्काजार गाड़ी है। उस पर भी उन्होंने HR 87S 8888 नंबर लगाया हुआ है। अब वे 90 दिन में कोई बाइक या गाड़ी लेकर उस पर ये नंबर लगाएंगे। फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि वे कौनसी गाड़ी पर इसे लगाएंगे, जल्द ही वे परिवार से विचार-विमर्श कोई कोई वाहन लेंगे और उस पर यह नंबर लगाएंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.