चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के निवासियों के लिए 10 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के माननीय जस्टिस सूर्यकांत अपने पैतृक गांव पेटवाड़ और नारनौंद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नारनौंद में बहुप्रतीक्षित अस्थाई कोर्ट का
चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार शाम हांसी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित यशवर्धन ने नारनौंद और पेटवाड़ गांव का विस्तृत दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने तहसील परिसर में बन रहे अस्थाई कोर्ट रूम और बिजली निगम के पास प्रस्तावित नई कोर्ट की जमीन का निरीक्षण किया।
सुरक्षा और वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर जोर
एसपी अमित यशवर्धन ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट, पार्किंग और बैरिकेडिंग को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जस्टिस सूर्यकांत के पैतृक गांव पेटवाड़ स्थित स्टेडियम का भी निरीक्षण किया, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। एसपी ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी: नारनौंद में कोर्ट की स्थापना स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग थी। अब तक वकीलों और मुवक्किलों को हांसी जाना पड़ता था, जिससे काफी असुविधा होती थी। वर्तमान में कोर्ट तहसील परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर चलेगी। प्रशासन के मुताबिक, नया कोर्ट भवन अगले एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।



Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.