रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्थानीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनें चार दिनों तक पूरी तरह रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर 4 से 6 जनवरी तक नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ 3 से 5 जनवरी तक रद्द रहेगी.इसी तरह 58217 टिटलागढ़-रायपुर 3 से 5 जनवरी तक और 58218 रायपुर-टिटलागढ़ 4 से 6 जनवरी तक संचालित नहीं होगी.
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्थानीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनें चार दिनों तक पूरी तरह रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर 4 से 6 जनवरी तक नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ 3 से 5 जनवरी तक रद्द रहेगी.इसी तरह 58217 टिटलागढ़-रायपुर 3 से 5 जनवरी तक और 58218 रायपुर-टिटलागढ़ 4 से 6 जनवरी तक संचालित नहीं होगी. इन ट्रेनों पर निर्भर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा.
लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इस कार्य का असर देखने को मिलेगा. राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस (18125) और पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18126) को 4 से 6 जनवरी के बीच अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. वहीं विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस (20807), जो टाटानगर होकर उत्तर भारत जाती है, 6 जनवरी को संबलपुर के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग (SBPY–SLRA) से संचालित की जाएगी. इससे टाटानगर से अमृतसर, राउरकेला या पुरी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के समय और ठहराव में बदलाव संभव है.
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है. रद्द की गई ट्रेनों के लिए पहले से बुक किए गए टिकटों का नियमानुसार पूरा रिफंड दिया जाएगा.
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की गति, सुरक्षा और समयपालन में सुधार के लिए आवश्यक है. अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है. टाटानगर सहित आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि सफर में किसी तरह की परेशानी न हो.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.