Jodhpur Top 5 Safest Colonies: राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जोधपुर में कई ऐसी रिहायशी कॉलोनियां हैं जो अपनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिष्ठा के लिए जानी जाती हैं. इन इलाकों में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड, गेटेड एंट्री सिस्टम और CCTV आधारित हाईटेक मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध है. बाहरी व्यक्तियों की एंट्री रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के बाद ही होती है, जिससे निवासियों को सुरक्षित माहौल मिलता है. चौड़ी सड़कें, हरियाली, साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाएं इन कॉलोनियों को और खास बनाती हैं.
शास्त्री नगर क्षेत्र, जिसे तत्कालीन यूआईटी द्वारा बसाया गया था, आज शहर की प्रमुख और सुरक्षित कॉलोनियों में गिना जाता है. यहां बड़ी संख्या में उद्योगपति और प्रतिष्ठित परिवार रहते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष रूप से अलर्ट रहती है. रात्रिकालीन गश्त नियमित रूप से की जाती है. साथ ही, कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे.

उमैद हेरिेटेज जोधपुर की सबसे आलीशान और सुरक्षित कॉलोनियों में से एक है. यह कॉलोनी उमैद भवल पैलेस की तलहटी में बसी है. यहां एनआरआई, नामी उद्योगपति, राजनेता और प्रभावशाली परिवार रहते हैं।कॉलोनी में प्रवेश के लिए मुख्य मार्गों पर एंट्री गेट लगाए गए हैं, जहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं. बिना मकान मालिक की अनुमति किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती. किले जैसी सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह कॉलोनी शहर की सबसे सुरक्षित कॉलोनियों में शुमार है.

रातानाडा कॉलोनी अपनी बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. इसके निकट ही जोधपुर रेलवे स्टेशन स्थित है. साथ ही केंद्रीय बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी कुछ ही दूरी पर हैं. यहां राजनेताओं, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और प्रोफेशनल वर्ग के लोगों के मकान हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस की गाड़ियां दिन-रात गश्त करती नजर आती हैं. प्लॉटों की कीमत करोड़ों रुपये में होने के कारण यह क्षेत्र आम आदमी की पहुंच से बाहर है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद सुदृढ़ माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सरदारपुरा जोधपुर का प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है. यदि महंगी शॉपिंग करनी हो तो सरदारपुरा का बाजार सबसे उपयुक्त माना जाता है, जहां बड़े-बड़े ब्रांडेड शोरूम मौजूद हैं. बाजार के आसपास बसी कॉलोनी में वर्षों पुराने मकान और प्रतिष्ठित परिवार रहते हैं. यह क्षेत्र शहर के मध्य में स्थित होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है. यहां अभय कमांड सेंटर के कैमरों से प्रमुख चौराहों, गलियों और कॉलोनियों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

चोपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जोधपुर का बड़ा और व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र है. यहां मध्यमवर्गीय और सेवा क्षेत्र से जुड़े परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं. क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहवासी समितियों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. मुख्य सड़कों से जुड़ाव और बाजार की निकटता के बावजूद यहां कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.