अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है और बिहार में ही किसी खास जगह की तलाश है, तो जमुई जिले के झाझा स्थित नागी पक्षी अभयारण्य आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यहां बिहार ही नहीं, बल्कि साइबेरिया, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी प्रवासी पक्षी आते हैं. पटना से मात्र 75 रुपये और जसीडीह से 45 रुपये में यहां पहुंचा जा सकता है. ठंड शुरू होते ही नागी डैम क्षेत्र पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार हो जाता है. राजहंस सहित कई दुर्लभ पक्षी यहां करीब दो महीने तक प्रवास करते हैं. लंबे संघर्ष के बाद इस स्थल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.