गुरुग्राम के बहुचर्चित रोहित शौकीन मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी।
गुरुग्राम में 5 महीने पहले हुए रोहित शौकीन मर्डर केस में मानेसर क्राइम ब्रांच टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने गैंगस्टर सुनील सरधाना के कहने पर शूटरों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को सोनीपत के गांव गंगाना म
आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीता (25) और वाशु (23) के रूप में हुई है। ये दोनों गांव गंगाना के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इन्होंने शूटर विनोद उर्फ पहलवान व शक्ति को दो अवैध पिस्टल दी थी।
गुरुग्राम के बहुचर्चित रोहित शौकीन मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी।
अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कूटी बरामद की है। रोहित मर्डर के बहुचर्चित मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस टीम द्वारा शुभम, सुदीप, गौतम, शक्ति, कमल, कुलदीप, विनोद, पदम, सुनील उर्फ सरधाना व आशीष को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों पर पहले से केस दर्ज
आरोपियों के रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी अमित उर्फ मीता पर हत्या करने, मारपीट करने के तहत दो केस सोनीपत व हत्या करने के प्रयास का एक केस जिला जींद दर्ज हैं। जबकि आरोपी वासु पर मारपीट करने का एक केस जिला सोनीपत में दर्ज है।
ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया था मर्डर
4 अगस्त 2025 को एसपीआर रोड पर दिल्ली के कमरूद्दीन नगर के रहने वाले रोहित शौकीन की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। वह हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का परिचित था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। उन्हें गहन पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.