जमुई शहर में रहने वाले लोगों की संख्या दिन-दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों के सामने एक बड़ी परेशानी किराए के कमरे को लेकर होती है. कई कॉलोनी तो ऐसे हैं जहां लोगों को किराए पर कमरा मिलता ही नहीं है. कुछ कॉलोनी में मिलता भी है तो इसके लिए उन्हें बहुत अधिक भाड़ा चुकाना पड़ता है. ऐसे में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां आप बड़े ही आसानी से कमरा ले सकते हैं.
जमुई शहर के किसी भी इलाके में कमरा लेने के लिए आमतौर पर 6 से 10 हजार तक का प्रतिमाह का किराया चुकाना पड़ता है. अगर 2BHK कमरा लेते हैं तो आपको 6 हजार से 8 हजार जबकि 3BHK के लिए 10 हजार तक का किराया चुकाना पड़ता है. लेकिन अगर आप जमुई के आसपास के इलाके में रहने लगे, तो आपको काफी कम किराए में कमरा मिल जाएगा.

आप जमुई के नीमारंग में मकान ले सकते हैं. यहां आपको बड़े ही आसानी से भाड़े पर कमरा मिल जाएगा. यहां 2 बीएचके कमरे का किराया 4 हजार से 5 हजार रुपए प्रतिमाह के बीच है. नीमारंग कॉलोनी की दूरी जमुई शहर से मात्र एक किलोमीटर है और आप यहां बड़े आसानी से कमरा ले सकते हैं. शहर के भीड़भाड़ से बचने के लिए भी यह इलाका काफी बेहतर साबित हो सकता है.

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर जमुई से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित खैरमा में आप कमरा ढूंढ सकते हैं. खैरमा में भी आपको काफी कम किराए पर कमरा मिल जाएगा. जमुई शहर से खैरमा की दूरी 3 किलोमीटर है. और यह जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर होने के कारण बड़ी सुविधाजनक तरीके से शहर से जुड़ा हुआ है. यहां आने जाने के लिए दिन हो या रात हर वक्त गाड़ी उपलब्ध रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप जमुई शहर से थोड़ी दूर रहना चाहते हैं तब आप जिले के सतगामा में कमरा ले सकते हैं. सतगामा में भी आपको लगभग 4 हजार रुपए प्रतिमाह की कीमत पर 2BHK किराए पर मिल जाएगा. सतगामा में बाजार भी है और यह जमुई शहर से मात्र 1 किलोमीटर दूर है. यहां हाल ही में कई नए अपार्टमेंट और अन्य मकान बने हैं, जिस कारण आपके यहां आसानी के साथ किराए पर कमरा मिल जाएगा.

जमुई जिले के मलयपुर में भी रहने लायक कई सारे कमरे उपलब्ध हैं, जमुई शहर से मलयपुर बाजार की दूरी 6 किलोमीटर है. लेकिन स्टेशन होने के कारण यह जमुई शहर से जुड़ा हुआ है. इतना ही नहीं मलयपुर में रहने से आपको और भी कई सारे फायदे हो सकते हैं. मलयपुर में ही जमुई रेलवे स्टेशन मौजूद तथा मलयपुर से स्टेशन की दूरी मात्र पांच सौ मीटर भी नहीं है. ऐसे में अगर आपको जमुई शहर में रहने में अधिक भाड़ा लग रहा है तब आप कम किराए में मलयपुर बाजार में रह सकते हैं.

जमुई जिले के खैरा बाजार में भी रहने के लिए कई सारे कमरे उपलब्ध हैं. जिसके दूरी जमुई जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर है. आप यहां पर रह सकते हैं. खैरा में 3 BHK कमरे का किराया 6 हजार से 7 हजार रुपए, 2BHK कमरे का किराया 4 से 5 हजार रुपए प्रति महीना है. यहां बड़ी आसानी से आपको कमरा मिल जाएगा. इसके साथ ही यह इलाका काफी शांत है और भीड़-भाड़ से दूर है. ऐसे<br />में अगर आपको जमुई जिले में रहना चाहते हैं और आपको जिला मुख्यालय में किराए के कारण कमरा नहीं मिल रहा तो आप इन जगहों पर रह सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.