छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में डीजल चोर गिरोह काफी सक्रिय है। हर रात खड़ी गाड़ियों से डीजल की चोरी हो रही है। जहां रात में डीजल चोर गिरोह का तेज रफ्तार स्कार्पियों रोड से नीचे पलट गया। सुबह जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो मौके पर जांच करने पर वहां कोई नहीं मिला। मामले में पुलिस गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जूटी है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियों वाहन जोरापाली चौक हाईवे रोड के नीचे पलटी हुई है। लोगों की वहां काफी भीड़ भी है। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन डीजल चोर गिरोह वहां से भाग चुके थे। गाड़ी की जांच करने पर उसमें दूसरे जिले के गाड़ी का नंबर प्लेट मिला। वहीं वाहन के अंदर डीजल का खाली जरकीन भी रखा हुआ था। पुलिस को आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी है और मामले में आगे की कार्रवाई मंे जूट गई है।
इस क्षेत्र में है डीजल गैंग सक्रिय
बताया जा रहा है कि डीजल गैंग छाल, धरमजयगढ़ क्षेत्र में काफी सक्रिय है। देर रात में ढाबा में खड़ी गाड़ियों से डीजल की चोरी की जाती है। पिछले दिनों बायसी क्षेत्र में बलिया-छपरा ढाबा के संचालक का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने डीजल गैंग से कहा था कि महिने में जो रुपये लेना है डिमांड करो, पर डीजल चोरी न करो। उसका व्यवसाय बर्बाद हो रहा है।
वाहन मालिका का पता कर रहे
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि प्रारंभिक जांच मंे स्पष्ट हो रहा है कि यह स्कार्पियों डीजल चोर गिरोह का है। इसमें गाड़ी के नंबर व अन्य जानकारियों से वाहन मालिक का पता तालाश किया जा रहा है। स्कार्पियांे को जब्त कर थाना लाया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.