भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद में आज विकास काम की शुरुआत हुई। नगर परिषद के दो अलग-अलग वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण काम का शिलान्यास किया गया। मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने इन काम का शुभारंभ किया। वार्ड संख्या-26 में शिव मंदिर से बैचों मंडल के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने नारियल फोड़कर किया। इसी तरह, वार्ड संख्या 24 में भी पीसीसी सड़क और नाला निर्माण काम विधिवत रूप से शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू और संबंधित वार्ड पार्षदों को फूल-माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इन विकास काम से क्षेत्र की सालों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने कहा कि नगर परिषद के दक्षिणी क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए पीसीसी सड़क के साथ-साथ नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सड़क और नाला बनने से बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा। दिल्ली में मिले अवार्ड का भी जिक्र किया मुख्य पार्षद ने नगर परिषद सुल्तानगंज को दिल्ली में मिले अवार्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे नगर परिषद और सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की सक्रिय भूमिका की सराहना की, जिसके कारण नगर परिषद विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, सुभाष मंडल, वार्ड प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार, पप्पू झा, शंकर दास सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विकास काम को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की मांग की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.