जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर चल रहा विरोध तेज हो गया है। स्थानीय लोगों, किसानों और नेताओं का कहना है कि यह प्लांट आबादी वाले क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। किसान यूनियन सिद्धूपुर ने इसके गेट को लेकर भी सवाल उठाया है।
किसान नेताओं का कहना है कि प्लांट के दो गेट लगाए जा रहे हैं। एक गेट मंडी की तरफ बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। इस गेट का काम रुकना चाहिए नहीं तो मंडी ही खत्म हो जाएगी। इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण को को लेकर भी किसानों ने आपत्ति जाहिर की है।
प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी, लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था। अब किसानों ने 2 जनवरी (सोमवार) को हाईवे जाम की चेतावनी दी है। किसान दोपहर 12 बजे लवलीयूनिवर्सिटी से पहले परागपुर को जाते कट पर हाईवे पर बैठेंगे और ट्रैफिक जाम कर देंगे। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती वह हाईवे से नहीं हटेंगे। किसान और लोग क्यों कर रहे प्लांट का विरोध जानें इस मामले में अब तक क्या हुआ
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.