Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर से जुड़े कुख्यात अपराधी रहे विक्रम शर्मा की उत्तराखंड के देहरादून में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिम से बाहर निकलते ही घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह कभी अपराध जगत से जुड़े थे और अखिलेश सिंह के करीबी माने जाते थे, हालांकि हाल के वर्षों में समाजसेवा में सक्रिय थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच कई एंगल से की जा रही है.
ब्रेकिंग
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जमशेदपुर से जुड़े रहे विक्रम शर्मा कभी अपराध जगत में सक्रिय थे और उन्हें जमशेदपुर के डॉन अखिलेश सिंह का करीबी माना जाता था. हालांकि पिछले कुछ वर्षों से वह अपराध की दुनिया छोड़ समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय बताए जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि घटना देहरादून में उस समय हुई, जब विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकल रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों को लेकर कई संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है. घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.