इसलिए खास है गोल्फ कार्ट सेवा
जैसलमेर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, हवेलियों और किले के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. हर साल यहां बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं. शहर की कई सड़कें और गलियां संकरी हैं, जहां बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती है. ऐसे में गोल्फ कार्ट से ट्रैफिक दबाव कम होगा और पर्यटकों का अनुभव भी बेहतर होगा. आयुक्त लजपत सिंह ने कहा कि 40 गोल्फ कार्ट के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिनमें से फिलहाल 10 कार्ट संचालित की जा रही हैं. आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए शेष कार्ट भी शुरू की जाएंगी. नगर परिषद द्वारा लगभग 5 लाख रुपये का टेंडर किया गया है.
गोल्फ कार्ट से यह होगा फायदा
गोल्फ कार्ट का किराया महज 30 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिससे आम पर्यटक भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे. जैसलमेर के शिव रोड़ से गोपा चौक तक आने-जाने के लिए 30 रुपये किराया लगेगा. ऐसे में पर्यटन सीजन के बूम के दौरान टैक्सी चालकों की मनमानी भी खत्म हो जाएगी. एक बार मे गोल्फ कार्ट में 8 यात्री यात्रा कर सकेंगे.
जैसलमेर में विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जैसलमेर नगरपरिषद आयुक्त लजपत सिंह का कहना है कि इस पहल से शहर में पर्यटन गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी. पर्यटक अब बिना थके आराम से विभिन्न दर्शनीय स्थलों तक पहुंच सकेंगे जिससे उनकी यात्रा अधिक सुखद और यादगार बनेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.