राहुल-खरगे के साथ मंच पर 250 नेता बैठेंगे
मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ करीब 250 नेता बैठेंगे। इनमें एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन पवन खेड़ा भी रहेंगे। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के सभी कांग्रेस विधायक, तीनों राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर और सभी 71 जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैठेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सीईसी मेंबर भी शामिल होंगे।
राहुल गांधी का भोपाल दौरा कार्यक्रम
| समय | कार्यक्रम | स्थान |
|---|---|---|
| 12:00 बजे दोपहर | दिल्ली से प्रस्थान | दिल्ली |
| 1:00 बजे दोपहर | भोपाल आगमन | भोपाल |
| 2:00 बजे दोपहर | कार्यक्रम स्थल पर आगमन | जवाहर चौक (भोपाल) |
| 4:15 बजे शाम | दिल्ली के लिए रवाना | भोपाल |
Rahul Gandhi in Bhopal Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’, राहुल-खरगे आएंगे
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। भोपाल के जवाहर चौक पर होने वाली इस चौपाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। भोपाल के जवाहर चौक के मुख्य चौराहे पर मंच बनाया गया है। इसके सामने अटल पथ के दोनों तरफ की सड़कों पर बड़ा डोम लगाया गया है। कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.