जयपुर में मंगलवार रात एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने घर का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतका का पति पिछले तीन साल से जेल में बंद है। एडि.डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया- मृतका की पहचान सोनिया (50) निवासी पुराना विद्याधर नगर के रुप में हुई है। पहले पति को छोड़ने के बाद उसने नौसाद से शादी कर ली थी। उसके बाद वह नौसाद के साथ यहां रहती थी। करीब तीन साल पहले बड़ी संख्या में गांजा बरामदगी के दौरान सोनिया और उसका पति नौसाद अरेस्ट हुए थे। जयपुर सेंट्रल जेल में पिछले तीन साल से दोनों बंद थे। पिछले कुछ दिन पहले ही सोनिया जेल से बाहर आई थी, जबकि उसका पति अभी-भी जेल के अंदर बंद है। जमीन पर पड़ा मिला शव
स्थानीय लोगों ने पुलिस को मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना दी। बताया कि सोमवार शाम को सोनिया को कमरा बंद करते देखा था। जिसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकली। मंगलवार शाम काफी गेट खटखटाने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। विद्याधर नगर थाना पुलिस सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। गेट तोड़कर अंदर जाने पर जमीन पर सोनिया मृतावस्था में पड़ी मिली। उसके मुंह से खुन निकल रहा था। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में नशे के ओवर डोज या पुरानी बीमारी से मौत होना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.