Bhilwara News : भीलवाड़ा के शास्त्री नगर की अंबेडकर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से 30-35 घरों में आग लग गई. कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ. स्थानीय लोगों ने पहले भी शिकायत की थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. कई घरों में पंखे, टीवी, वायरिंग और दूसरे उपकरणों से धुआं निकलने लगा.
भीलवाड़ा में शॉर्ट सर्किट से 35 मकानों में लगी आग
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. कई घरों में पंखे, टीवी, वायरिंग और दूसरे उपकरणों से धुआं निकलने लगा. कुछ घरों में तो बिस्तरों तक में आग लगने की बात सामने आई. हालांकि गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से हुआ नुकसान
घटना भीलवाड़ा के शास्त्री नगर क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी की बताई जा रही है. यहां लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद बिजली का झटका आसपास के कई घरों तक पहुंच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 30 से 35 मकानों में बिजली के उपकरण खराब हो गए या उनमें आग लग गई. किसी के घर में बिस्तर जल गया तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गया. कुछ घरों में वायरिंग से भी चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया.
पहले भी की थी शिकायत
कॉलोनी के निवासी जितेश खोखर का कहना है कि यह समस्या अचानक नहीं हुई. उनके मुताबिक ट्रांसफार्मर को लेकर पिछले कई दिनों से दिक्कत चल रही थी. इलाके में कई जगह बिजली के बोर्ड और लाइन भी खराब हालत में थे. उन्होंने बताया कि इस बारे में बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई थी. लेकिन समय पर कोई समाधान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पहले ही इस पर ध्यान दिया जाता तो शायद इतना नुकसान नहीं होता.
घर में थीं महिलाएं, बढ़ गया डर
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कॉलोनी के कई पुरुष काम पर जा चुके थे. घरों में अधिकतर महिलाएं ही मौजूद थीं. अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से महिलाएं घबरा गईं और घरों से बाहर निकल आईं. लोगों का कहना है कि अगर किसी बच्चे या महिला को करंट लग जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं और बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.