बीकानेर : खेजड़ी बचाओ आंदोलन जारी
बीकानेर में खेजड़ी पेड़ों की कटाई के विरोध में चल रहा आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा. कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण प्रेमी और संत बड़ी संख्या में जुटे और आधे घंटे का मौन व्रत रखकर विरोध दर्ज कराया. आंदोलनकारियों ने मौन रहकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश की. उनकी प्रमुख मांग है कि खेजड़ी पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और पेड़ संरक्षण को लेकर सख्त कानून बनाया जाए. आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.
हनुमानगढ़ – लापता बालक का कुएं में शव
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के नेठराना गांव में लापता 13 वर्षीय बालक अभिषेक का शव गांव के एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बालक कल शाम से घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी में बालक के गले पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। मृतक के चचेरे भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। गोगामेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हनुमानगढ़ – एथेनॉल फैक्ट्री विवाद
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठी खेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. तलवाड़ा धान मंडी में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. तलवाड़ा में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है. एहतियातन टिब्बी तहसील में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. आंदोलनकारियों की मांग है कि दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और फैक्ट्री का एमओयू रद्द किया जाए. प्रशासन और ग्रामीणों के बीच थाना स्तर पर वार्ता जारी है.
झालावाड़ – झालावाड़ में अवैध हथियार जब्त
झालावाड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि गैंग के हिस्ट्रीशीटर राजा रैगर उर्फ कमल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गश्त के दौरान पुराने टोल नाके के पास से दोनों को पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है. हिस्ट्रीशीटर राजा रैगर पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. यह कार्रवाई झालरापाटन थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
बारां – डीएम ने घर-घर सुनी शिकायत
बारां जिले में संपर्क पोर्टल की लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर गांवों के दौरे पर पहुंचे. कलेक्टर ने सीधे परिवादियों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई. इस दौरान बिजौरा, बम्बूलिया कलां और बड़वा गांव का दौरा किया गया. बड़वा गांव में नाला निर्माण कार्य भी तत्काल प्रभाव से शुरू करवाया गया. प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक संदेश गया.
पाली – NH-162 पर टैंकर से मौत
पाली जिले के सोजत में NH-162 पर नागा बेरी सरहद के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही एएसआई मनीष शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और टैंकर को जब्त कर यातायात सुचारु करवाया. मामले की जांच जारी है.
तिजारा – ज्वेलरी शॉप में चोरी
खैरथल जिले के तिजारा कस्बे में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है. बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और करीब 6 ग्राम वजनी तीन सोने की अंगूठियां चुराकर फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लाल शॉल ओढ़े और मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है. यह वारदात विकास पथ स्थित गंगा मंदिर के पास ज्वेलरी पैलेस में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.
खैरथल – ज्वेलरी शॉप चोरी मामला
खैरथल जिले के तिजारा कस्बे में ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है. बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और करीब 6 ग्राम वजनी तीन सोने की अंगूठियां चुराकर फरार हो गया. घटना विकास पथ गंगा मंदिर के पास स्थित ज्वेलरी पैलेस की है. आरोपी लाल शॉल ओढ़े और मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
अजमेर कलेक्ट्रेट को बम धमकी
अजमेर कलेक्ट्रेट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए मिली धमकी में परिसर की दो मंजिलों में विस्फोटक लगाए जाने की बात कही गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया. एडिशनल एसपी ग्रामीण, उपाधीक्षक और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अजमेर में यह चौथी बार ऐसी धमकी मिली है.
श्रीगंगानगर में सैनिक कॉम्प्लेक्स
श्रीगंगानगर में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस कॉम्प्लेक्स में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी. इससे सैनिक परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. प्रशासन का कहना है कि इस पहल से सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान और सुविधा दोनों मिलेंगी.
झुंझुनूं – सैनिक कॉम्प्लेक्स निर्माण
झुंझुनूं जिले में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की गई है. पहले चरण में झुंझुनूं में निर्माण होगा, जबकि कुल 36 करोड़ रुपये की लागत से झुंझुनूं, शेरगढ़ और टोंक में भी ऐसे कॉम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे. यहां सैनिक परिवारों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को जरूरी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी. यह योजना सैनिकों के कल्याण और सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है.
खैरथल तिजारा: बाजरे की कड़बी में लगी भीषण आग
किशनगढ़बास कस्बे के गंज क्षेत्र में अज्ञात कारणों से बाजरे की कड़बी में भीषण आग लग गई. यह कड़बी एडवोकेट मुकेश सैनी की थी. जो उनके घर के पास एक खाली प्लॉट में रखी थी. आग की लपटें देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में करीब 60 मण कड़बी जलकर राख हो गई.
श्रीगंगानगर: महिला थाना प्रभारी की मौत का CCTV आया सामने
श्रीगंगानगर में हुए सड़क हादसे का डरावना CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें एक तेज रफ्तार कार पुलिस पेट्रोलिंग जीप को टक्कर मारते दिख रही है. इस हादसे में महिला थाना प्रभारी CI ज्योति नायक की दुखद मौत हो गई. घायल एक पुलिसकर्मी और कार चालक का इलाज फिलहाल जारी है. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है.
हनुमानगढ़: एथेनॉल फैक्ट्री विवाद में आज महापंचायत
टिब्बी के राठी खेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध में आज ग्रामीण तलवाड़ा में महापंचायत करेंगे. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और धारा 163 लागू की है. ग्रामीण फैक्ट्री का MoU रद्द करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. सुरक्षा के लिए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
तिजारा: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए चोर ने की चोरी
खैरथल के तिजारा कस्बे में चोरी की एक अनोखी वारदात हुई है. विकास पथ स्थित ‘ज्वेलरी पैलेस’ में एक बदमाश ग्राहक बनकर घुसा. उसने लाल शॉल ओढ़ रखी थी और मुंह ढका हुआ था. मौका पाकर वह 6 ग्राम की तीन सोने की अंगूठियां चुरा ले गया. चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अजमेर: कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
अजमेर कलेक्ट्रेट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर में सल्फर नाइट्रेट वाले आईईडी (IED) लगाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और डॉग स्क्वायड तलाशी अभियान में जुट गए हैं. अजमेर में बम की धमकी मिलने की यह चौथी घटना है.
खैरथल तिजारा: किशनगढ़बास में बाजरे की कड़बी में लगी भीषण आग, 60 मण चारा जलकर राख
खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में एक खाली प्लॉट में रखी बाजरे की कड़बी में भीषण आग लग गई. गंज क्षेत्र में हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह कड़बी एडवोकेट मुकेश सैनी की थी. जो उनके घर के पास ही रखी हुई थी. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पानी लेकर उसे बुझाने में जुट गए. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के 15 मिनट बाद नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस हादसे में लगभग 60 मण बाजरे की कड़बी जलकर राख हो गई.
श्रीडूंगरगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी ने 2 साल पहले नहाते हुए वीडियो बनाया था. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म कर रहा था. 1 फरवरी को भी उसने घर में घुसकर वारदात की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बीकानेर: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 31 दिनों में 56 केस दर्ज कर 65 तस्करों को पकड़ा गया है. पुलिस ने 5 करोड़ का मादक पदार्थ और 37 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं. एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.
नोखा: सोलर प्लांट के नाम पर ठगी
नोखा में सोलर प्लांट और सब्सिडी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी हुई है. आरोपी विष्णु शर्मा ने पीड़ित नगाराम से अलग-अलग समय पर रुपये ऐंठे. न तो प्लांट लगाया गया और न ही पैसे वापस किए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बीकानेर: सीए और उसके दोस्त पर हमला
बीकानेर के पेमासर बाईपास पर सीए हेतराम पुनिया और उनके दोस्त पर बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने मोबाइल लूटा और जबरन फोन-पे से पैसे ट्रांसफर करवाए. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 4 नशाखोरों को गिरफ्तार कर लिया है. जेएनवीसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जालोर: खेजड़ी बचाने के लिए सांचौर में धरना
सांचौर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए बिश्नोई समाज का धरना 7वें दिन भी जारी है. आज पर्यावरण बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा. समर्थन में आधे दिन बाजार बंद रहेंगे. रैली के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा. बीती रात भजन संध्या का भी आयोजन किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.