Vijay Sinha Order: पटना में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सभी अवैध संरचनाएं हटाने का सख्त निर्देश दिया है. सरकार का कहना है कि इन अवैध गतिविधियों से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. राजधानी में होर्डिंग और पार्किंग व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी की जाएगी. प्रशासन को जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा गया है. सरकार के इस कदम से अवैध कब्जों और पार्किंग माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है.
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सभी अवैध संरचनाएं हटाने का सख्त निर्देश दिया है.
लगातार एक्शन मोड में हैं विजय सिन्हा
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि पटना में होर्डिंग और पार्किंग व्यवस्था की पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी. माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई की रिपोर्ट तय समय सीमा में सरकार को सौंपी जाए. इस बीच, भूमि सुधार विभाग में भी विजय सिन्हा की सक्रियता और सख्ती का असर देखने को मिल रहा है. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण और फर्जी लीज के मामलों को लेकर विभाग पहले से ही कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर चुका है.
देखने को मिल सकता है बड़ा असर
भूमि सुधार विभाग की सख्ती से सरकारी जमीनों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है, वहीं अवैध कमाई के नेटवर्क पर भी रोक लगेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह अभियान प्रभावी तरीके से लागू हुआ तो शहरी व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ राजस्व संग्रह भी बढ़ेगा. सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी में अवैध कब्जों, अनियमित पार्किंग और बिना अनुमति लगे होर्डिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.