राजधानी जयपुर स्थित प्राचीन आस्था केंद्र श्री गोविंददेवजी मंदिर में सोमवार को होली उत्सव भक्ति, उल्लास और परंपरा के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जैसे ही ठाकुरजी की विशेष झांकी के पट खुले, पूरा वातावरण भगवान के जयघोष से गूंज उठा।

2 of 4
गाेविंद देवजी मंदिर में भक्ति रस से सराबोर रंगोत्सव
– फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार सबसे पहले ठाकुरजी को सुगंधित पुष्पों की होली अर्पित की गई। गुलाब, गेंदा और केसरिया फूलों की वर्षा के बीच ठाकुरजी के अलौकिक शृंगार ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
राजभोग झांकी के दौरान मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी ने श्रद्धा भाव से गुलाल अर्पित कर आरती उतारी। शंखनाद और आरती की लौ के साथ मंदिर प्रांगण पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर हो उठा मानो ब्रज की होली स्वयं जयपुर में साकार हो गई हो।

3 of 4
भक्ति रंग में डूबा गोविंद देवजी मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में 13वां विशाल फागोत्सव ‘ढूंढाड़ की धमाल’ हुआ रंगारंग, दिया कुमारी ने दी होली की बधाई
चंग की थाप पर गूंजे फाग
इस मौके पर चंग की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाए गए। पिचकारियों से रंगीन जलधाराएं छोड़ी गईं और भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु हाथ उठाकर जयकारे लगाते नजर आए, हर चेहरे पर भक्ति और आनंद की चमक साफ दिखाई दी।

4 of 4
गोविंद देवजी मंदिर में होली की धूम
– फोटो : अमर उजाला
अंत में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को होली की शुभकामनाएं अर्पित कीं और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री गोविंददेवजी मंदिर में मनाया गया यह होली उत्सव केवल पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव बनकर हर हृदय को रंगों में भिगो गया।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.