Ishan Kishan Aditi Hundia Love Story: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ इशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाई. दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले इशान ने साबित कर दिया कि उन्हें बाहर रखना बड़ी भूल थी. उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ मैच पलटा, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया. इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही. मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते और शादी की अटकलों ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.
क्रिकेट की दुनिया में इंडिया-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से ही तनाव और उत्साह का पर्याय रहा है. लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में इशान किशन ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि स्टेडियम में बैठे फैंस से लेकर टीवी पर देखने वाले करोड़ों दर्शकों तक हर कोई हैरान रह गया. 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे, ने भारत को 175/7 का सम्मानजनक स्कोर दिया और अंत में 61 रनों से जीत दिलाई. इशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, और यह पारी न सिर्फ मैच की टर्निंग पॉइंट बनी बल्कि इशान की दो साल की लंबी वनवास की कहानी का शानदार क्लाइमैक्स भी.

इशान किशन बिहार के पटना में जन्मे इस युवा क्रिकेटर को ‘बिहार का लाल’ और ‘मोस्ट चार्मिंग क्रिकेटर’ कहा जाता है. उनकी मुस्कान, आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की स्किल्स ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया है. 2023 में जब इशान ने सबसे तेज ODI डबल सेंचुरी ठोकी थी, तो लग रहा था कि वह भारतीय टीम का भविष्य हैं. लेकिन दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका टूर के दौरान उन्होंने ‘पर्सनल रीजन्स’ का हवाला देकर ब्रेक मांगा. बीसीसीआई ने इसे गंभीरता से लिया, लेकिन जब इशान ने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला, तो फरवरी 2024 में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया. यह फैसला विवादास्पद था, क्योंकि उस वक्त ऋषभ पंत चोटिल थे और इशान सफेद गेंद क्रिकेट में प्रेफर्ड विकेटकीपर-बैट्समैन थे.

क्रिकेट के अलावा इशान की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में उनके दादाजी अनुराग पांडे ने कन्फर्म किया कि इशान मॉडल अदिति हुंडिया से रिलेशनशिप में हैं और अगर शादी का फैसला लेंगे, तो फैमिली सपोर्ट करेगी. अदिति जयपुर, राजस्थान की रहने वाली हैं. यानी इशान ने घर से दूर दुल्हन चुनी दोनों की मुलाकात 2018-2019 में हुई, जब अदिति IPL मैचों में मुंबई इंडियंस को चीयर करने आती थीं. 2019 IPL फाइनल में अदिति को ‘मिस्ट्री MI फैनगर्ल’ कहा गया, जो इशान को सपोर्ट कर रही थीं। इशान अदिति की खूबसूरती और पर्सनैलिटी पर फिदा हो गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अदिति मिस दिवा 2018 विनर हैं, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं और मिस सुपरनेशनल 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उनकी हाइट, ग्रेस और कॉन्फिडेंस ने इशान को इम्प्रेस किया.वह मॉडलिंग के अलावा एंटरप्रेन्योर हैं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कई ब्रैंड्स से जुड़ीं हुई हैं. उनकी नेट वर्थ करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो मॉडलिंग, एंडोर्समेंट्स और बिजनेस से आती है. इशान की नेट वर्थ 50 करोड़ है, लेकिन अदिति की इंडिपेंडेंट सक्सेस उन्हें परफेक्ट मैच बनाती है.

दोनों प्राइवेट लाइफ रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इशारों में एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं. 2022 में इशान की IPL ऑक्शन में 15.25 करोड़ की बोली पर अदिति ने रिएक्ट किया था. इशान के मुश्किल वक्त में अदिति का सपोर्ट अहम रहा.अदिति का पारिवारिक बैकग्राउंड मजबूत है.उनके पिता ललित हुंडिया बिजनेसमैन हैं, मां बबीता हुंडिया हाउसवाइफ, और भाई यश हैं. जयपुर में पली-बढ़ी अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और फिटनेस को करियर के रूप में चुना और बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलने के कारण वह अपने सपनों को पूरा कर पाईं.

इशान की यह पारी और पर्सनल लाइफ दोनों ही इंस्पायरिंग हैं. दो साल बाहर रहकर वापसी करना आसान नहीं, लेकिन इशान ने साबित किया कि डिटर्मिनेशन से कुछ भी संभव है. बीसीसीआई का फैसला गलत था, क्योंकि इशान जैसा टैलेंट बेंच पर नहीं, मैदान पर चमकना चाहिए. अदिति जैसी पार्टनर के साथ उनका फ्यूचर और ब्राइट लगता है. टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया की उम्मीदें अब इशान पर टिकी हैं कि क्या वह ट्रॉफी घर लाएंगे? समय बताएगा, लेकिन फिलहाल बिहार का यह लाल पूरे देश का हीरो है.

आज इशान किशन अपने करियर के एक बेहद अहम दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी ने जहां उनके क्रिकेट भविष्य को फिर से मजबूत किया है, वहीं उनकी निजी जिंदगी में भी नई शुरुआत की चर्चा जोरों पर है. फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इशान किशन न सिर्फ भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलेंगे, बल्कि अपनी शादी को लेकर भी खुशखबरी देंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.