Jabalpur News: अमित बर्मन ने लोकल 18 को बताया कि ऐसा कर युवक ने दो घंटे निकाल दिए. उसके बाद वह बोलने लगा कि उसका दोस्त नहीं आ रहा है. वह उन्हें मार्केट से पैसे दिलवा देगा. बाजार ले जाने के बाद उसने तीन घंटे तक घुमाया.
अमित ने बताया कि ऐसा कर युवक ने दो घंटे निकाल दिए. उसके बाद युवक बोलने लगा कि मेरा दोस्त नहीं आ रहा है. चलो मार्केट से मैं आपको पैसे दिलवा देता हूं. मार्केट ले जाने के बाद युवक ने तीन घंटे दुकान मालिक को घुमाया, उसके बाद पैसे नहीं मिले. इसके बाद हम लोगों ने युवक को शहपुरा पुलिस के हवाले किया और फिर FIR दर्ज कराई. जब पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की, तब पुलिस का भी माथा ठनक गया. आरोपी युवक ने बताया कि उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग कर गेम खेल लिया है.
एक अन्य दुकान के संचालक अभिषेक सेन ने लोकल 18 को बताया कि मेरे ऑनलाइन दुकान पर शाम 5 बजे के आसपास एक लड़का आया और बोलने लगा कि वह मटर खरीदी-अनाज खरीदी का काम करता है, हमें एक व्यापारी को पैसे भेजने हैं. ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो, हम आपको कैश पेमेंट देते हैं. पहले 70 हजार रुपये अकाउंट में ट्रांसफर कराए, फिर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और फिर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए. टोटल डेढ़ लाख रुपये अकाउंट में ट्रांसफर कराए. इसके बाद युवक बोलने लगा कि उसके पास कैश नहीं है. आपको व्यापारी से पैसे दिलाते हैं. मेरा बड़ा भाई मंडी से पैसे लेकर आ रहा है. मैंने पता लगाया तो मालूम चला कि युवक ने ऑनलाइन गेम खेल लिया है.
पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार
शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि मझौली निवासी 27 वर्षीय ठग दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत है, जिसके चलते उसने दो व्यापारियों के साथ ठगी की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.