शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।
संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स भी तैनात किए जाएंगे।
पिछली दफा मैच के बीच एंट्री को लेकर विवाद उपजा था।
खाने-पीने की चीजों पर भी सख्ती
इस बार एडिबल प्रोडक्ट्स को लेकर भी सख्त नियम लागू होंगे। पिछली बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई थीं, जहां 100 रुपए तक में एक चिप्स का पैकेट बेचा गया था।

पिछले मैच में खाने-पीने के आयटम महंगे दामों पर बेचे गए थे। इसे रोकने के लिए भी CSCS नियम बना रहा है।
एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
स्टेडियम के सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि किसी तरह का विवाद या अव्यवस्था न हो। इसके अलावा लास्ट ODI में दो दर्शक रेलिंग जंप करते हुए मैदान के बीच खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे।
इस बार बाउंसर्स को बाउंड्री पर तैनात किया जाएगा, ताकि दर्शक दीर्घा से कोई जंप कर खिलाड़ियों तक न पहुंच पाएं।
पिछले मैच में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे थे दर्शक, देखिए तस्वीरें…


अवैध एंट्री रोकने कड़े इंतजाम
पिछले मैच में बिना टिकट दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में कूदकर घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड ओवरफ्लो हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है।
- सीढ़ियों और एंट्री प्वाइंट्स पर रेलिंग
- दर्शकों की लाइन को सुव्यवस्थित रखने की व्यवस्था
- बिना टिकट स्टेडियम में घुसने पर पूरी तरह रोक

पिछले मैच में कुछ स्टैण्ड अवैद्य एंट्री के चलते ओवर क्राउडेड हो गए थे।
मैच और टीमों का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी।जानकारी के मुताबिक, टीमें सुबह और दोपहर में रायपुर आएंगी और शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.