इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के सामने हुए पथराव में पुलिस ने 20 कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस उनकी तलाश करेगी। शनिवार दोपहर हुई इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी।
</p><div>
<br/>
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<br/>
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
रात को पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अमित पटेल, महक नागर, दानिश खान, गिरीश जोशी, अमन बजाज सहित 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पथराव की घटना में भाजपा नेत्री बिंदू चौहान के चेहरे पर चोट आई थी। उन्हें सीएचएल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष वानखेड़े को भी सिर में पत्थर लगा है।
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<p>इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ता पत्थर बरसा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना चाहिए थी। हमारे कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस ने एकतरफा एक्शन लेते हुए सिर्फ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा ने इंदौर में आंदोलन की नई परंपरा बनाई है। वे दूसरे दलों के कार्यालयों पर हंगामा करने जाते हैं।
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
<!-- removed read more from here -->
उधर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले ही पत्थर और सड़े टमाटर इकट्ठा कर रखे थे। आपको बता दें कि दिल्ली में एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन घेरने पहुंचे थे। वहां पर उनका विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी आ गए और दोनों तरफ से पत्थर, पानी की बोतल, टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए। इस दौरान पंद्रह से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।
</div>
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.