फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवें नंबर 19 पर तेड स्पीड़ में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हांलाकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है लेकिन सभी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों के एक साथ टरकाने से हाईवें पर जाम लग गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर ट्रेफिक जाम को खुलवाया। बडखल फ्लाईओवर पर हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडखल फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ है। रात को करीब 8 बजे फ्लाईओवर पर तेज स्पीड़ में तीन गाड़ियां एक साथ टकरा गई। जानकारी के मुताबिक सबसे आगे बलेनो कार चल रही थी। जिसके पीछे एक हुंडई ऑरा कार चल रही थी। आरोप है कि ऑरा कार के पीछे तेज स्पीड़ से चल रही एक क्रेटा कार ने पहले ऑरा कार को टक्कर मारी और ऑरा कार ने आगे चल रही बलेनो को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। ऑरा कार बैठे थे बुजुर्ग पुलिस ने बताया कि ऑरा कार में बुजुर्ग दंपत्ति बैठे हुए थे। जो दिल्ली से आगरा जा रहे थे। जबकि बलेनो कार में दो युवक सवार थे। जिस क्रेटा कार पर टक्कर मारने का आरोप है उसमें प्रेमवीर तेवतिया नामक शख्स अकेला ड्राइव कर रहा था टक्कर के बाद क्रेटा कार के एयर बैग भी खुल गए। पुलिस ने ट्रेफिक खुलवाला पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवें से हटाकर जाम को खुलवा दिया। इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.