ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी की मार्केट में गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ला सोलारा सोसाइटी निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सोसाइटी मार्केट में टहल रहे थे। उसी दौरान सामने स्थित पान की दुकान पर 3-4 लोग तेज आवाज में बहस और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। महिलाओं की मौजूदगी का हवाला देकर जब उन्होंने गाली-गलौज न करने को कहा तो वहां मौजूद शिवनाथ, गौरव शर्मा, धनश्याम और विवेक मिश्रा मारपीट करने लगे। आरोपी पास की कासा ग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.