बंजार के गाड़ागुशैणी में प्रेम प्रसंग के चलते दिल्ली में रहने वाले बिहार निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें युवक की प्रेमिका का पति और एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में अभी कई और लोग पुलिस के रडार पर हैं। तीन आरोपियों को कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
गिरफ्तार आरोपियों में महिला का पति टिकम राम निवासी गाड़ागुशैणी, मंडी, गोपी चंद निवासी गांव टपनाली, गाड़ागुशैणी और डूर सिंह निवासी गांव चांडी, बालीचौकी मंडी शामिल हैं। वहीं एक नाबालिग है। मारपीट में और कितने लोग शामिल हैं, इस बारे में पूछताछ चल रही है। उधर, महिला सदमे से बाहर नहीं आई है। ऐसे में पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी।
मृतक दीपक कुमार झा का शव कुल्लू अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। दीपक कुमार झा निवासी कपरीधी, मदोहिन जिला मुंगेर बिहार हाउस नंबर 2390 गली नंबर 36 बी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहता था। बता दें कि युवक कथित प्रेमिका से मिलने के लिए चंडीगढ़ से बंजार आया था। और बाहू व जिभी में कुछ लोगों ने उसकी बेहरमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने और गिरफ्तारियां होने के भी संकेत दिए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.