छबड़ा कृषि उपज मंडी में बुधवार को लहसुन की बंपर आवक हुई। इस दौरान सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले लहसुन का भाव 15,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।
मंडी में दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के किसान भी अपनी लहसुन की उपज लेकर पहुंचे थे। मंडी प्रशासन ने कुल 150 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ढेर की नीलामी की। इस दिन मंडी में 800 से 900 कट्टी (बैग) लहसुन की आवक दर्ज की गई।
मंडी व्यापारियों ने बताया कि सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले लहसुन को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल तक का भाव मिला। वहीं, लड्डू फूल गोल माल 8,000 से 8,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। बारीक माल की कीमत 4,500 से 5,000 रुपए प्रति क्विंटल रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.