Hazaribagh Road Safety Awareness: हजारीबाग पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह पर अनोखा प्रयोग किया. बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों का भारी चालान या जुर्माना नहीं लगाया. उन्हें गुलाब देकर सम्मानित किया और वैद्यनाथ कामती ने जागरूकता बढ़ाने की अपील की.
देश भर में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हजारीबाग जिले में एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली. जहां आमतौर पर चालान और जुर्माने के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस ने इस बार सकारात्मक संदेश के साथ लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया. शुक्रवार के दिन को जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर रोज़ एट रोड कैंपेन चलाया गया. जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया.
इनको किया गया चिह्नित
इस अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर सम्मानित किया जा रहा है जो बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, का और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों का बिना पालन करते हुए वाहन चला रहे थे. उन्हें ने केवल गुलाब का फूल भेंट किया गया, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया. इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि नियमों का पालन केवल डर या जुर्माने से नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी से भी किया जा सकता है.
गुलाब देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पूरे जिले में जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी लोग बिना सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वाहन चला रहे हैं, उन्हें गुलाब देकर सम्मानित किया जा रहा है, ताकि वे आगे चल सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने को अपनी जिम्मेदारी माने और नियम का पालन करें.
वैद्यनाथ कामती ने आगे कहा कि भारत में प्रतिदिन हजारों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है या वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. ऐसे में हमारी छोटी-सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती है. हेलमेट और सीट बेल्ट का सही उपयोग दुर्घटना के समय जान बचाने में बेहद कारगर साबित होता है. इसी संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं.
गुलाब भेंट कर की ये अहम अपील
इस अभियान में शामिल होकर गुलाब लेने वाले वाहन चालकों ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानूनी मजबूरी है, बल्कि यह हमारी जान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. दुर्घटना की स्थिति में यह हमें गंभीर चोटों से बचा सकता है. उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे बिना किसी दबाव के, स्वेच्छा से ट्रैफिक नियमों का पालन करें. डीटीओ वैद्यनाथ कामती ने बताया कि यह केवल शुरुआत है और पूरे सड़क सुरक्षा माह के दौरान इसी तरह के कई जागरूकता कार्यक्रम जिले भर में चलाए जाएंगे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.