छात्रा ने वीडियो बनाकर प्रोफेसर और तीन लड़कियों के खिलाफ रैगिंग, यौन उत्पीड़न को लेकर आरोप लगाए थे. मृतक लड़की के पिता ने न्यूज18 से बातचीत कर न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी के साथ मारपीट की गई. रैगिंग के साथ साथ, प्रोफ़ेसर ने बैड टच भी किया.’
‘बेटी मेरी डिप्रेशन में चली गई थी’
इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मेरे पास हर चीज का बिल है. मेरी बच्ची डिप्रेशन में गयी.. टांडा में इलाज चला. डॉक्टर ने डिप्रेशन में जाने की बात कही थी, जिसका पेपर भी हैं हमारे पास. मेरा बच्चा बहुत अच्छा था, वो बास्केट बॉल खेलती थी. डांस भी करती थी, कराटे भी करती थी, और सिंगिंग भी करती थी.’ कालेज द्वारा दबाव बनने के आरोप कर पीड़िता के पिता ने कहा, ‘जब मेरा बच्चा दुनिया में नहीं रहा तो कालेज पर कैसे दबाव बनाती. मुझे सिर्फ इन्साफ चाहिए, ताकि आगे किसी भी बच्चे के साथ ऐसा न हो. जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और हमे इंसाफ मिले.’
प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ एफआईआर
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित डिग्री कॉलेज में रैगिंग का शिकार हुई 19 साल की छात्रा पल्लवी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पल्लवी के परिजनों की शिकायत के आधार पर एक प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ रैगिंग और यौन उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
18 सितंबर को छात्रा के साथ हुई थी मारपीट
परिजनों के मुताबिक पल्लवी डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. 18 सितंबर को कॉलेज की कुछ छात्राओं ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं. शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि कॉलेज के एक प्रोफेसर अशोक कुमार ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद पल्लवी गहरे सदमें और अवसाद में चली गई।
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.