हांसी में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी।
हरियाणा के हांसी जिले में 26 जनवरी को पहला जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय राजकीय कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त राहुल नरवाल ने लोक निर्माण विभाग के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारि
गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिले के गठन के बाद यह पहला जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह है। उन्होंने जोर दिया कि इसका आयोजन सुव्यवस्थित, अनुशासित और उच्च स्तर का होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर और गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
स्टूडेंट देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव और सम्मान का पर्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के प्रत्येक प्रबंध में गुणवत्ता, अनुशासन और आपसी समन्वय स्पष्ट रूप से परिलक्षित होना चाहिए। शिक्षा विभाग को 22 जनवरी तक सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमें तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम प्रेरक, देशभक्तिपूर्ण और अनुशासित हो।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सौंपी जिम्मेदारी
नगर परिषद को समारोह स्थल और उसके आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने, आकर्षक स्वागत द्वार लगाने तथा बेसहारा पशुओं को उचित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर पर्याप्त पेयजल और अस्थायी शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
पुलिस विभाग को पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
उपायुक्त राहुल नरवाल ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों की सूची समय पर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि झांकियां और रंगोली उच्च गुणवत्ता की हो तथा वे सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रीय एकता और प्रेरक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।
बैठक में एसडीएम राजेश खोथ, तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, डीएसपी सिद्धार्थ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.