कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया मामले में पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस हुई। इसमें बताया गया कि दो महीने से उसकी हत्या की तैयारी चल रही थी।
मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया मर्डर केस में मोहाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि डेढ़ से दो महीने से आरोपी इसी ताक में थे, कि कब हत्या की जाए। दो कबड्डी मैचों में उन्होंने हत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन इसमें क
वहीं, आरोपी खरड़ में रह रहे थे, जहां उन्होंने किराए पर कमरा लिया हुआ था। वहीं से रेकी की गई थी। सारी वारदात गैंगस्टर डोनी बल और लोकल में एशदीप सिंह संभाल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को समय पर पेमेंट भी होती रही है। अब तक कितने पैसे आए हैं, इसकी सारी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कबड्डी के खेल पर कब्जे के लिए यह सारी कोशिश की गई थी।
आरोपियों ने पूरी प्लानिंग से की थी हत्या
एसएसपी ने बताया कि इस हत्या में मुख्य रूप से तीन लोग सीधे तौर पर शामिल थे। इनमें करण पाठक उर्फ करण डिफॉल्टर (अमृतसर का रहने वाला), तरनदीप सिंह (बरहेवाल, लुधियाना का) और आकाशदीप सिंह ( तरनतारन का) शामिल हैं। 15 दिसंबर 2025 को आरोपी खरड़ फ्लैट से सीधे सोहाना स्थित कबड्डी कप में पहुंचे थे। वहां शाम के समय उन्होंने राणा बलाचौरिया से फोटो (सेल्फी) लेने के बहाने पास आकर सिर में गोली मार दी। यह काम मुख्य रूप से करण पाठक और आदित्य कपूर (जो अभी फरार हैं) ने किया। इसके बाद तरनदीप सिंह उन्हें मोटरसाइकिल पर वहां से निकाला। फिर सोहाना इलाके में ही उन्होंने अपना वाहन बदल लिया। उसके बाद वे टैक्सी से पहले पानीपत, फिर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से बैंगलोर, बैंगलोर से मुंबई, मुंबई से कोलकाता और कोलकाता से सिलीगुड़ी गए। पुलिस की टीमें उनके पीछे लगी हुई थीं। जैसे ही वे दोबारा कोलकाता लौटे, वहां पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता STF और सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब पुलिस की AGTF ने उन्हें 12 जनवरी 2026 को हावड़ा स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। हत्या कबड्डी टूर्नामेंट में वर्चस्व और गैंग राइवलरी से जुड़ी बताई जा रही है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.