आईटी एवं संचार विभाग के सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि टेक्नोलॉजी अब शासन और आर्थिक विकास की धुरी बन चुकी है। राज्य सरकार निवेश, मजबूत ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों के माध्यम से स्टार्टअप्स को निरंतर सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार अब तक 7,300 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान कर चुकी है, जिनके माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग और लगभग 42 हजार रोजगार सृजित हुए हैं।
पढ़ें: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना
टीजीएस के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि सरकार और टाई के 18 महीनों के अथक प्रयास का परिणाम है कि पहली बार टाई ग्लोबल समिट किसी टियर-2 शहर जयपुर में आयोजित हो रही है। इससे युवाओं और महिला उद्यमियों को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
एनवीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शंकर त्रिवेदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में भारत के विकास की दिशा बदल सकती है। केंद्र और राजस्थान सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही हैं। समिट के दौरान राजस्थान इनोवेशन हब जोधपुर पोर्टल का शुभारंभ किया गया और विभिन्न संस्थाओं के साथ 7 एमओयू की घोषणा की गई। डिजिफेस्ट के अंतर्गत हॉल-2 में कॉमिकॉन, मुग्धा हॉल में फिल्म फेस्टिवल और तकनीकी नवाचारों की प्रदर्शनी ने युवाओं को आकर्षित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.