जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित टेल्को कंपनी की बाउंड्रीवाल के भीतर जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद (22) की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी अब्दुल सूफियान
पुलिस के अनुसार विनीत नामक युवक ने सोहेल को नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के बहाने जंगल में बुलाया था। सोहेल अपने दोस्त सूफियान के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा। जंगल के भीतर नाले के पास सौदे को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर हिंसा में बदल गई।
पीछे से चापड़ से हमला, गला रेता, हाथ काटा
विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने सोहेल पर पीछे से चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसका गला रेत दिया। एक हथेली काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास खून फैल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सूफियान पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। उसके सिर और पीठ पर चापड़ के गंभीर वार किए गए। इसके बाद हमलावर जंगल के भीतर फरार हो गए।
गंभीर चोटों के बावजूद अब्दुल सूफियान ने अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर टेल्को की बाउंड्रीवाल कूदकर मुख्य सड़क पर पहुंचा। वहां से उसने एक टेंपो पकड़ा और सीधे साकची थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूफियान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़ा सामने आया है। घायल सूफियान ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे सोहेल ने उसे फोन कर बाइक के साथ बुलाया था।
दोनों जुगसलाई में घूमते हुए बिरसानगर के जंगल पहुंचे। वहां विनीत समेत तीन-चार युवक नशे के कारोबार पर चर्चा कर रहे थे। सूफियान ने इस बातचीत का विरोध किया और कुछ दूरी पर हट गया। इसी दौरान विवाद बढ़ा और सोहेल पर पीछे से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.