Gayaji News: गयाजी में बालू माफिया के पकड़ने पहुंचे वन विभाग के अधिकार पर हमला हो गया. जंगल में बालू लदा ट्रक पकड़ते ही कई लोग जमा हुए और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पर हमला कर दिया. जिसमें रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है. वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ भलुआ जंगल क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे. इसी दौरान उन्हें जंगल के अंदर बालू लदा एक ट्रैक्टर दिखाई दिया. रेंजर ने टीम के साथ ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ शुरू की और अवैध बालू खनन को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच, देखते ही देखते मौके पर एक दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई. आरोप है कि ये सभी बालू माफिया के लोग थे. अचानक भीड़ ने रेंजर और उनकी टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर सीधे रेंजर अरविंद कुमार के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
हमले का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर
हमले का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घायल रेंजर को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया. इलाज के बाद रेंजर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और बालू माफियाओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रेंजर अरविंद कुमार ने बताया कि वे घटना को लेकर बाराचट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.