27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में ग्रैंड वीआईपी रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी ने पहुंचकर आर्शीवाद दिया था
हरियाणा के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी के बाद लगातार आयोजित हो रहे रिसेप्शन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज एक और खास आयोजन होने जा रहा है। 29 दिसंबर को हिमानी मोर के परिवार की ओर से पानीपत के सम्भालखा में भव्य रिसेप्शन पा
आज तीसरा रिसेप्शन पानीपत के सम्भालखा क्षेत्र में आयोजित होगा।
करनाल में 25 दिसंबर को हुआ पहला रिसेप्शन शादी के बाद पहला रिसेप्शन 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल में नीरज चोपड़ा के परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। करनाल स्थित ‘द ईडन व जन्नत हॉल’ में दिन और रात दो चरणों में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत खेल जगत और हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन कलाकार शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
करनाल रिसेप्शन की तीन अलग-अलग तस्वीर देखिए…

शादी के बाद पहला रिसेप्शन 25 दिसंबर को करनाल में हुआ और यहां सीएम ने आकर आशीर्वाद दिया

नीरज और हिमानी स्टेज पर एक साथ बैठे हुए

करनाल में नीरज और हिमानी ने इस प्रकार से एंट्री ली थी
27 दिसंबर को दिल्ली में ग्रैंड वीआईपी रिसेप्शन इसके बाद 27 दिसंबर को नीरज चोपड़ा के परिवार की ओर से दिल्ली के लीला होटल में ग्रैंड वीआईपी रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। शाम 7 बजे शुरू हुई यह पार्टी रात करीब 11 बजे तक चली। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि देश के प्रधानमंत्री स्वयं कार्यक्रम में पहुंचे और नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर को आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवदंपती को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी भेंट की।
दिल्ली में ग्रैंड वीआईपी रिसेप्शन पार्टी के दौरान की खास तस्वीरें…

लीला होटल दिल्ली में पीएम ने पहुंचकर दोनों स्टार जोड़ी को भगवान श्री राम की मूर्ति दी थी

नीरज चोपड़ा और हिमानी के माता-पिता पीएम के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान

दोनों स्टार जोड़ी नीरज-हिमानी एक साथ
हिमानी मोर के परिवार की ओर से आयोजन 29 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन को लेकर हिमानी मोर के पिता चाँद ने बताया कि इस कार्यक्रम में केवल चयनित और सीमित लोगों को ही बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा के परिवार की ओर से पहले ही दो भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि अब हिमानी मोर के परिवार की ओर से यह विशेष आयोजन रखा गया है, ताकि पारिवारिक माहौल में मेहमानों के साथ खुशियां साझा की जा सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.