सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी होती थी और फसल को काफी क्षति होती थी. यहां के लोगों ने बताया कि डैम के निर्माण होने से 2 दर्जन से भी अधिक गांव इससे लाभान्वित होंगे. यहां के अधिकांश किसान बारिश पर निर्भर रहते थे लेकिन अब इसके निर्माण से यहां के किसान अब सालों भर खेती कर सकेंगे.
माना जा रहा है कोठी वीयर बांध किसानों के लिए वरदान साबित होगा और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के किसान अधिक खुशहाल बनेंगे. फिलहाल लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा बांध निर्माण कार्य शुरु हो गया है और इसमें 8812.49 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि मोरहर नदी 200 मीटर चौडी है. अब यहां बांध के निर्माण होने से मुख्य रुप से कोठी, बीकोपुर, लावाबार, बेलवार, बाराकला, सोबडी, तेतरिया, अकौनी और झरहा समेत कई गांव के किसानों को इसका लाभ मिलेगा.
वीयर बांध की सौगात मिलने के बाद क्षेत्र के किसान काफी खुश हैं और मुख्यमंत्री को इस परियोजना के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए इस क्षेत्र के स्थानीय लोग और किसान लडन खान, अंजुम खान, अंसार अहमद सहित स्थानीय मुखिया मेहरे अंगेज खानम आदि लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में वीयर बांध की सौगात देकर यहां के किसानों को जीवनदान दिया है.
सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी होती थी और फसल को काफी क्षति होती थी. यहां के लोगों ने बताया कि डैम के निर्माण होने से 2 दर्जन से भी अधिक गांव इससे लाभान्वित होंगे. यहां के अधिकांश किसान बारिश पर निर्भर रहते थे लेकिन अब इसके निर्माण से यहां के किसान अब सालों भर खेती कर सकेंगे. इसके अलावा नदी में डैम बनने से आसपास के इलाके में वाटर लेवल भी बना रहेगा और पानी की समस्या भी नहीं रहेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.