घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैमूर जिले के रामगढ़ में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
यह दुर्घटना अमूल डेयरी के पास हुई। घायल युवक के भाई के अनुसार, तीनों रामगढ़ में किराना और अन्य दुकानों पर काम करते थे। काम खत्म कर देर रात वे अपने गांव भिरखिरा लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के भिरखीरा गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा (लगभग 20 वर्ष), अमित कुमार यादव और रविकांत (विक्की) के रूप में हुई है। लक्ष्मण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा के पुत्र हैं, अमित कुमार यादव, मैनेजर यादव के पुत्र हैं और रविकांत, शेषनाथ सिंह के पुत्र हैं।
लक्ष्मण शर्मा की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। उनके जबड़े और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें रेफरल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। अमित कुमार यादव और रविकांत की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।
घायल लक्ष्मण के भाई दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क पर गिट्टियों का बिखरा होना ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण था, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.