इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा। इस लीग के लिए नीलामी में शामिल 350 खिलाड़ियों में से बिहार के 4 खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भेजे गए लिस्ट में ऑक्शन के लिए चार खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें तेज गेंदबाज साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, साबिर खान के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज बीपीन सौरभ का नाम शामिल है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन कर लिया है।
2024 में साकिब को KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था
IPL 2026 ऑक्शन की लिस्ट में 21 साल के बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन का भी नाम शामिल है। साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं।
तेज गेंदबाज साबिर खान की फोटो।
2024 में साकिब हुसैन को IPL टीम KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में भी चयनित हुए थे। वह अब तक 6 फर्स्ट क्लास और 12 T20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं।
2024 और 2025 सीजन के IPL ऑक्शन का रह चुके हिस्सा
औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर में जन्में बिपिन सौरभ भी ऑक्शन की लिस्ट में शामिल हैं। बिपिन सौरभ विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उन्होंने बिहार के लिए 26 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैच खेला है। वे अंडर-19 स्टेट मैच में ऑल ओवर बिहार में 19 डिस्ट्रिक्ट के हाईएस्ट स्कोरर रहे हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज बीपीन सौरभ की फोटो।
IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका साबिर का नाम
मोतिहारी के साबिर खान का नाम IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका है। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में बुलाया गया था। वे पिछले IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे।
मोहम्मद इजहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद हैं। वे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 21 साल के मोहम्मद इजहार हाल ही में SMAT में छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करते हुए खाली हाथ रहने के बाद मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट चटका दिए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.