फाजिल्का में हाईवे पर सब्जी बेचकर लौट रहे दो लोगों के साथ लूटपाट और मारपीट हो गई है। दोनों लोगों को घायल अवस्था में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह लाधुका से सब्जी बेचकर घर को वापस लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली के नजदीक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर पत्थर बरसाने के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनसे हजारों रुपए की नगदी भी लूट ली। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। घायल बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह ने बताया कि वह टैंपू पर सब्जी बेचने का काम करते है। कल देर शाम वह सब्जी बेचकर लाधुका से वापिस फाजिल्का घर लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली मोड़ के पास अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उनका टैम्पू बंद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें खींच कर नीचे ले गए। इसलके बाद न सिर्फ उनसे मारपीट की गई बल्कि उनसे करीब 5 हजार रुपए की नगदी छीन ली गई। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने टैम्पू स्टार्ट किया और मौके से भागे और आगे आकर अपने मालिक को फोन किया। मालिक ने मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। राज कुमार ने बताया कि दोनों लोग उनके पास काम करते है। जो उनके यहां से सब्जी लेकर बचने जाते है। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। मालिक ने आरोप लगाया कि सरेआम उनके लोगों को लूट लिया गया जिसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। जबकि पुलिस का तर्क है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.