पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
सवाई माधोपुर जिले के बालेर क्षेत्र में यूरिया खाद की चल रही कालाबाजारी से त्रस्त किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। किसानों ने स्टेट हाइवे 123 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना पर पुल
इनपुट- हलकू गुर्जर बालेसर।
जाम हटाने के लिए किसानों को समझाने का प्रयास करते अधिकारी
ग्रामीणों ने कालाबाजारी के आरोप लगाए
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि खाद विक्रेता रात के समय यूरिया खाद के कट्टे 400 से 500 रुपये प्रति बैग तक बेचकर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। पोस मशीन में गलत एंट्री कर अनियमित रूप से खाद वितरण किए जाने के भी आरोप सामने आए हैं। किसानों ने बताया कि विभागीय अधिकारी खाद वितरण प्रणाली पर सख्ती नहीं बरत रहे, जिससे खाद विक्रेता बेलगाम हो गए हैं। विभाग द्वारा पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं और किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।