फरीदाबाद जिले के जसाना गांव स्थित एक कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट कर चाकू से गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिंकू गांव घोड़ी तुड़रे, जिला पलवल (वर्तमान पता पियूष सोसायटी) और सुमित गांव कोटवन, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा दीपक गांव घोड़ी चांट, जिला पलवल के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 25 जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 22 जनवरी को किया हमला पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित सुभाष, रहने वाला भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना तिगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 22 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे। तीन आरोपियों ने की वारदात इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर हथौड़े से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने किया तीनों को गिरफ्तार हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तिगांव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने किया खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित के कॉलेज में कार्यरत एक महिला टीचर को किसी कारणवश नौकरी से निकाल दिया गया था। महिला को शक था कि प्रोफेसर सुभाष ने उसके खिलाफ साजिश रची थी, जिसके चलते उसे कॉलेज से निकाला गया। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा इसी रंजिश के चलते महिला टीचर ने अपने पति को इस बारे में बताया। पति के कहने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रोफेसर पर हमला करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.