Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी हो गया है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी. परीक्षा इस बार भी दो पालियों में होगी.
झारखंड बोर्ड परीक्षा इस बार भी दो पालियों में होगी. पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे होगी. परीक्षा का पूरा शेड्यूल जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
एडमिट कार्ड जनवरी में जारी होंगे
जैक ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जनवरी 2026 में स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे. सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड वितरित करें और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों की जानकारी दें.
तैयारी के अंतिम चरण में छात्र
झारखंड के हजारों विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अब अपनी परीक्षा तैयारी के अंतिम चरण में हैं. शिक्षक छात्रों को मॉडल प्रश्नपत्रों और पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास करा रहे हैं. जैक की ओर से पहले ही मॉडल पेपर जारी किए जा चुके हैं ताकि विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न से परिचित हो सकें.
1200 से अधिक परीक्षा केंद्र
काउंसिल ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, निर्धारित ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का पालन करें. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. राज्यभर में करीब 1,200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.