रामगढ़ जिले के पौना में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पौना में दोपहर करीब तीन बजे हुआ। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को छत्तर मांडू चौक NH 23 पर
बाइक से जा रहा था ससुराल
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार मुंडा के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय संतोष मुंडा का पुत्र था। अजय अपने ससुराल दुलमी ईंद के ईद पारा बाइक से जा रहा था। इस दुर्घटना में उसके साथ मौजूद दोस्त टेमन मुंडा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को दोनों ओर से अवरुद्ध कर दिया है। इससे 2 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई। परिजनों की मुख्य मांग है कि मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.