जयपुर शहर में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड–2026 और शौर्य संध्या कार्यक्रम, 16 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख सहित सेना के व
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रमों और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में 15 और 16 जनवरी को कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। जयपुर पुलिस ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरत पड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
महल रोड (जगतपुरा) पर आर्मी-डे परेड, ट्रैफिक रहेगा बंद
आर्मी डे परेड–2026 का आयोजन 15 जनवरी को महल रोड, जगतपुरा (एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा) तक किया जाएगा। जिसके कारण यातायात की ये व्यवस्था रहेगी।
- सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक महल रोड पर सामान्य यातायात पूरी तरह निषेध रहेगा।
- स्थानीय निवासियों को आवागमन के लिए समानान्तर मार्गों की सुविधा दी जाएगी।
- खाटूश्याम सर्किल से एनआरआई/अक्षयपात्र की ओर जाने वाला यातायात हल्दीघाटी मार्ग–VIT रोड से डायवर्ट रहेगा।
- विधाणी चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल/अक्षयपात्र जाने वाले वाहन केन्द्रीय विहार मार्ग से गुजरेंगे।
- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर विधाणी चौराहे से यातायात महात्मा गांधी रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
- राणा सांगा मार्ग व गोनेर रोड से महल रोड की ओर आने वाले वाहन द्वारकापुरा, गौतम बुद्ध सर्किल और डी-मार्ट सर्किल के रास्ते समानान्तर मार्गों से संचालित होंगे।
- महल रोड से जुड़ी आवासीय कॉलोनियों के गेट और छोटे रास्तों से कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
- कार्यक्रम में आने वाले दर्शक अपने वाहन हल्दीघाटी मार्ग और राणा सांगा मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थलों में खड़े कर सकेंगे।
शौर्य संध्या कार्यक्रम: सवाई मानसिंह स्टेडियम में विशेष व्यवस्था
15 जनवरी को शाम 4 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली शौर्य संध्या को देखते हुए भी व्यापक यातायात प्रबंधन किया गया है।
- यूनिवर्सिटी गेट से टोंक रोड की ओर आने वाला यातायात जनता स्टोर से समानान्तर मार्गों पर डायवर्ट रहेगा।
- अत्यधिक दबाव की स्थिति में टोंक रोड का सामान्य यातायात गांधीनगर मोड़–गांधी सर्किल और आरबीआई कट–गणेश मंदिर की ओर मोड़ा जाएगा।
- जे.डी.ए. चौराहा से रामबाग की ओर जाने वाले वाहन (कार्यक्रम वाहनों को छोड़कर) गांधी सर्किल/त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ जाएंगे।
- 22 गोदाम और स्टैच्यू सर्किल से पोलो सर्किल की ओर जाने वाला यातायात सहकार मार्ग और पृथ्वीराज रोड से निकाला जाएगा।
- कार्यक्रम के दौरान रोडवेज बसों का संचालन नारायण सिंह तिराहा, पृथ्वीराज टी-पॉइंट, स्टैच्यू सर्किल, पार्क प्राइम और चोमू हाउस चौराहा से किया जाएगा।
- टोंक रोड, भवानी सिंह रोड, जनपथ और पंकज सिंघवी मार्ग पर कई हिस्सों में पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के चलते भी बदली यातायात व्यवस्था
होटल क्लार्क आमेर में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान भी भारी संख्या में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है।
- कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए चार अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
- ओला और उबर के लिए होटल के मुख्य गेट से पहले और बाद में पिक-एंड-ड्रॉप प्वाइंट तय किए गए हैं।
- पंचशील एन्क्लेव कट से होटल के बीच सर्विस लेन में आवासीय वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- जवाहर लाल नेहरू मार्ग और सर्विस लेन पर कई स्थानों पर पार्किंग निषेध लागू रहेगा।
- आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को हर हाल में निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी।
जयपुर पुलिस की अपील
जयपुर पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि 15 और 16 जनवरी को अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर न जाएं।यदि यात्रा जरूरी हो तो यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.