उत्तराखंड के विकासनगर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया, यहां एक युवक ने फांसी ही नहीं लगाई बल्कि मरने से पहले ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे देखकर हर किसी के आंखों में आसूं आ जाएंगे.
विकासनगर में युवक ने की खुदकुशी.
युवक का मरने से पहले का वीडियो
पूरा मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गली का है, जहां चकराता क्षेत्र के खमरोली गांव का एक युवक अपनी पत्नी के साथ रहा करता था और वहीं पास में एक होटल में दोनों काम करते थे. लेकिन कुछ समय से पति-पत्नी में तनाव बढ़ा और युवक की पत्नी आशिका अपने मायके चली गई. लेकिन दोनों के बीच बढ़े तनाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त तो कर ही दी. साथ ही अपने पीछे कई सवालों के साथ एक वीडियो और 9 पेज का सुसाइड नोट छोड़ दिया, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया.
पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम महेन्द्र वर्मा पुत्र हरिदास वर्मा है, जिसकी शादी को महज तीन साल ही हुए थे. 30 वर्षीय महेंद्र ने रविवार देर शाम कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया. लेकिन युवक ने उससे पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था.
वीडियो, सुसाइड नोट छोड़ गया युवक
पुलिस के हाथ कमरे से करीब 9 पन्नों का एक सुसाइड नोट, मृतक का मोबाइल फोन और आत्महत्या से पहले बनाए गए कुछ वीडियो हाथ लगे हैं. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अब आत्महत्या को उकसाने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच करते हुए आगे बढ़ रही है तो उधर परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.