Last Updated:
Araria News: संजय कुमार चौधरी ने बताया कि वे समस्तीपुर और अन्य जगहों से पलंग मंगवाते है और यहां सस्ते दामों पर बेचते है. सबसे सस्ता पलंग 13,000 रुपए में मिलता है और सबसे महंगा 40,000 रुपए तक. इस काम में उन्होंने दो-तीन लोगों को रोजगार भी दिया है. खासकर पौष पूर्णिमा के मेले के समय में लगभग 100 से अधिक पलंग बिकते है और इस दौरान अधिक बिक्री होती है.
अररिया, बिहार: अररिया जिले के जामुन घाट मोड़ पर शादी-विवाह के लिए सबसे सस्ते और अच्छे पलंग मिलते है. दुकानदार संजय कुमार चौधरी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यहां पर 13,000 से 40,000 रुपए के बीच में बढ़िया पलंग मिल जाते है. उन्होंने बताया कि वे पिछले 5 वर्षों से इस काम में लगे है और साल भर पलंग की बिक्री होती है. खासकर शादी-विवाह के सीजन में बिक्री अधिक होती है.
संजय कुमार चौधरी ने बताया कि वे समस्तीपुर और अन्य जगहों से पलंग मंगवाते है और यहां सस्ते दामों पर बेचते है. सबसे सस्ता पलंग 13,000 रुपए में मिलता है और सबसे महंगा 40,000 रुपए तक. इस काम में उन्होंने दो-तीन लोगों को रोजगार भी दिया है. खासकर पौष पूर्णिमा के मेले के समय में लगभग 100 से अधिक पलंग बिकते है और इस दौरान अधिक बिक्री होती है.
संजय कुमार चौधरी ने बताया कि साल भर में इस बिज़नेस से 4-5 लाख रुपए तक की कमाई होती है. शुरुआत में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ने लगा. मेले के समय में वे एक महीने के लिए और अधिक लोगों को रोजगार देते है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.