Viral Video News: वायरल वीडियो को bhawna_266 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने सरसों का तेल बैन किया है.’ वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां हैं और कुछ आंटी हैं.
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर आंटी ने की ऐसी बात, वीडियो हो गया वायरल.
देहरादूनः सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी मजेदार तो कभी हैरान कर देने वाले होते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो कुछ औरतों का वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर चर्चा कर रही है. वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि आप उसे देखते ही हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
दरअसल, वायरल वीडियो को bhawna_266 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने सरसों का तेल बैन किया है.’ वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां हैं और कुछ आंटी हैं. एक लड़की एक आंटी से पूछती है कि ट्रंप ने कौन सा तेल बैन किया है तो आंटी कहती हैं कि ट्रंप ने सरसो तेल बैन किया है. आंटी की इस बात पर लड़कियां खूब हंसती हैं. फिर लड़कियां कहती हैं कि हां हो सकता है कि ठंडी आ रही है, इसलिए सरसो तेल बैन किया हो. फिर आंटी अपनी मासूमियत से उनकी बातों का जवाब देती हैं.